नात लिरिक्स

Ya Nabi Nazr-e-Karam Farmana | Aye Hasnain Ke Nana (Part 1 | Part 2)

या नबी नज़र-ए-करम फ़रमाना | ऐ हसनैन के नाना

नात ख़्वान: मीलाद रज़ा क़ादरीशायर: अरशद हबीबीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या नबी ! नज़र-ए-करम फ़रमानाऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !ज़हरा पाक के सदक़े हम को तयबा में बुलवानाऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !

तयबा नगर के चँदा ! मोरी क़िस्मत को चमकाओकब से नैना तरस रहे हैं, सूरत तो दिखलाओदोनों जगत के वाली ! मोरी नय्या पार लगाना

ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !

आप की रहमत का सदक़ा है ये 'इज़्ज़त-अफ़ज़ाईआप से तर्बियत ली हम ने, माँ से दु'आएँ पाईहसन हुसैन का नौकर हम को कहता है ज़माना

ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !

आप ने जिस को मौला बनाया, वो मेरा मौला होनस-नस बोले 'अली 'अली कुछ ऐसा जाम 'अता होदेखने वाले मुझ को बोले हैदर का दीवाना

ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !

वक़्त-ए-नज़ा' है, दीद को, आक़ा ! हैं ये आँखें प्यासीहुस्न-ए-'अमल कुछ पास नहीं है, हूँ मैं अरशद-ए-'आसीबख़्शिश मेरी हो जाए बस एक झलक दिखलाना

ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !ऐ हसनैन के नाना ! ऐ हसनैन के नाना !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।