नात लिरिक्स

Ab Meri Nigaahon Mein Jachta Nahin Koi

अब मेरी निगाहों में जचता नहीं कोई

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: ख़ालिद महमूद ख़ालिदउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अब मेरी निगाहों में जचता नहीं कोईजैसे मेरे सरकार हैं, ऐसा नहीं कोई

तुम सा तो हसीं आँख ने देखा नहीं कोईये शान-ए-लताफ़त है कि साया नहीं कोई

ए ज़र्फ़-ए-नज़र ! देख मगर देख अदब सेसरकार का जल्वा है, तमाशा नहीं कोई

ये तूर से कहती है अभी तक शब-ए-मे'राजदीदार की ताक़त हो तो पर्दा नहीं कोई

होता है जहाँ ज़िक्र, मुहम्मद के करम काउस बज़्म में महरूम-ए-तमन्ना नहीं कोई

ए'ज़ाज़ ये हासिल है तो हासिल है ज़मीं कोअफ़्लाक पे तो गुम्बद-ए-ख़ज़रा नहीं कोई

दरमान-ए-ग़म-ओ-दर्द, शिफ़ा-ए-दिल-ए-बीमारजुज़ आप के, ए जान-ए-मसीहा ! नहीं कोई

सरकार की रहमत ने मगर ख़ूब नवाज़ाये सच है कि ख़ालिद सा निकम्मा नहीं कोई

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।