उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ye chhoTi baat hai ab kis gali mera Thikana hai

ये छोटी बात है अब किस गली मेरा ठिकाना है

یہ چھوٹی بات ہے اب کس گلی میرا ٹھکانہ ہے

शायर: Uday Divakar Pandey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ये छोटी बात है अब किस गली मेरा ठिकाना है
यहाँ के हर मकाँ हर दिल में मेरा आशियाना है

उसे है देखना घर में मिरे कितनी दरारें हैं
अमाँ ये चाय की चुस्की ये खैनी बस बहाना है

बचा जो भी हुआ हूँ मैं उसे भी बेच देता हूँ
मोहब्बत रास्ते में है मुझे रस्ते पे आना है

इसी बस्ती से मैं भी हूँ मुझे मा'लूम है प्यारे
कहाँ आवाज़ देनी है कहाँ से लौट आना है

कमाते हैं बराबर ही मगर बस फ़र्क़ है इतना
तुम्हें केवल बचाना है मुझे केवल चुकाना है