उर्दू शायरी · ग़ज़ल

yaad ulfat ki kahani hai alif se ye tak

याद उल्फ़त की कहानी है अलिफ़ से ये तक

یاد الفت کی کہانی ہے الف سے ی تک

शायर: Ibrahim Noori10 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

याद उल्फ़त की कहानी है अलिफ़ से ये तक
ये तुझे आज सुनानी है अलिफ़ से ये तक

तुझ को इक बात बतानी है अलिफ़ से ये तक
दूसरी बात छुपानी है अलिफ़ से ये तक

तिरा चेहरा फ़क़त इक चेहरा नहीं है मिरे दोस्त
एक दरिया-ए-मआ'नी है अलिफ़ से ये तक

देख कर ख़ाना-ब-दोशों को यही समझा हूँ
ज़िंदगी नक़्ल-ए-मकानी है अलिफ़ से ये तक

ज़िंदगी क्या है जो पूछा तो कहा आँखों ने
ज़िंदगी अश्क-फ़िशानी है अलिफ़ से ये तक

कोई नॉवेल कोई थियेटर कोई अफ़्साना नहीं
ज़ीस्त इक सच्ची कहानी है अलिफ़ से ये तक

मानना होगी मिरी बात भी तुझ को प्यारे
तिरी हर बात जो मानी है अलिफ़ से ये तक

थक चुका हूँ मैं मोहब्बत की किताबें पढ़ कर
अब उन्हें आग लगानी है अलिफ़ से ये तक

सुन के ये ताज़ा ग़ज़ल मुझ से वो इक दम बोला
ये ग़ज़ल तेरी पुरानी है अलिफ़ से ये तक

रेग-ए-सहरा पे ये लिक्खा है किसी ने 'नूरी'
ज़िंदगी तिश्ना-दहानी है अलिफ़ से ये तक