उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ya dil ki suno duniya walo ya mujhko abhi chup rahne do

या दिल की सुनो दुनिया वालो या मुझ को अभी चुप रहने दो

یا دل کی سنو دنیا والو یا مجھ کو ابھی چپ رہنے دو

शायर: Kaifi Azmi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

या दिल की सुनो दुनिया वालो या मुझ को अभी चुप रहने दो
मैं ग़म को ख़ुशी कैसे कह दूँ जो कहते हैं उन को कहने दो

ये फूल चमन में कैसा खिला माली की नज़र में प्यार नहीं
हँसते हुए क्या क्या देख लिया अब बहते हैं आँसू बहने दो

इक ख़्वाब ख़ुशी का देखा नहीं देखा जो कभी तो भूल गए
माँगा हुआ तुम कुछ दे न सके जो तुम ने दिया वो सहने दो

क्या दर्द किसी का लेगा कोई इतना तो किसी में दर्द नहीं
बहते हुए आँसू और बहें अब ऐसी तसल्ली रहने दो