उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aaj socha to aansu bhar aae

आज सोचा तो आँसू भर आए

آج سوچا تو آنسو بھر آئے

शायर: Kaifi Azmi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आज सोचा तो आँसू भर आए
मुद्दतें हो गईं मुस्कुराए

हर क़दम पर उधर मुड़ के देखा
उन की महफ़िल से हम उठ तो आए

रह गई ज़िंदगी दर्द बन के
दर्द दिल में छुपाए छुपाए

दिल की नाज़ुक रगें टूटती हैं
याद इतना भी कोई न आए