उर्दू शायरी · ग़ज़ल

wo hans ke dekhti hoti to us se baat karte

वो हँस के देखती होती तो उस से बात करते

وہ ہنس کے دیکھتی ہوتی تو اس سے بات کرتے

शायर: Charagh Sharma6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

वो हँस के देखती होती तो उस से बात करते
कोई उम्मीद भी होती तो उस से बात करते

हम इस्टेशन से बाहर आए इस अफ़सोस के साथ
वो लड़की अजनबी होती तो उस से बात करते

हमारे जाम आधी हौसला-अफ़ज़ाई कर पाए
अगर उस ने भी पी होती तो उस से बात करते

तवज्जोह से बहुत शरमाती है आवाज़ अपनी
अगर वो सो रही होती तो उस से बात करते

किसी से बात करना इतना मुश्किल भी नहीं था
किसी ने बात की होती तो उस से बात करते

ये ख़ामोशी भी क्या है गुफ़्तुगू की इंतिहा है
कोई बात अन-कही होती तो उस से बात करते