उर्दू शायरी · ग़ज़ल

uski KHushbu KHarid lae hain

उस की ख़ुश्बू ख़रीद लाए हैं

اس کی خوشبو خرید لائے ہیں

शायर: Fahmi Badayuni7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उस की ख़ुश्बू ख़रीद लाए हैं
फूल जादू ख़रीद लाए हैं

इक दुकाँ से गुलाब क़िस्तों पर
तेरी ख़ुश्बू ख़रीद लाए हैं

आज भी असली आँसुओं से हम
नक़ली आँसू ख़रीद लाए हैं

मैं ने दो सेब क्या ख़रीद लिए
दोस्त चाक़ू ख़रीद लाए हैं

जो मोहब्बत लुटाया करते थे
वो तराज़ू ख़रीद लाए हैं

आज हम हुस्न की नुमाइश से
दिल पे क़ाबू ख़रीद लाए हैं

एक ज़िंदा चराग़ के बदले
मुर्दा जुगनू ख़रीद लाए हैं