उर्दू शायरी · ग़ज़ल

uljhe baalon wali laDki

उलझे बालों वाली लड़की

الجھے بالوں والی لڑکی

शायर: Vikas Sahaj6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उलझे बालों वाली लड़की
शाद ख़यालों वाली लड़की

ख़ुद से 'इश्क़ करो ना तुम भी
शोख़ उजालों वाली लड़की

तुम पर इक शा'इर मरता है
पाँव में छालों वाली लड़की

तुम में इक 'औरत रहती है
इक्कीस सालों वाली लड़की

उन में सब उलझे रहते हैं
साफ़ सवालों वाली लड़की

तुम को देख के सब्ज़ हुए हम
ज़र्द से गालों वाली लड़की