उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tumhaara kya hai tumhein sirf gyan dena hai

तुम्हारा क्या है तुम्हें सिर्फ़ ज्ञान देना है

تمہارا کیا ہے تمہیں صرف گیان دینا ہے

शायर: Charagh Sharma3 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तुम्हारा क्या है तुम्हें सिर्फ़ ज्ञान देना है
हमारी सोचो हमें इम्तिहान देना है

उन्हों ने अपने मुताबिक़ सज़ा सुना दी है
हमें सज़ा के मुताबिक़ बयान देना है

ये बे-ज़बानों की महफ़िल है दोस्त याद रहे
यहाँ ख़मोशी का मतलब ज़बान देना है