उर्दू शायरी · ग़ज़ल

thak gae sab kahte diwana hamein

थक गए सब कहते दीवाना हमें

تھک گئے سب کہتے دیوانہ ہمیں

शायर: Gayatri Mehta4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

थक गए सब कहते दीवाना हमें
आप ने ही देर से जाना हमें

बात चुभती है उसे थोड़ी मगर
ऐसे ही आता है समझाना हमें

उस ने होंटों से पिलाई देर तक
आ गया है रास मय-ख़ाना हमें

बाद मुद्दत के मिला वो दिल मकीं
हाए पूछे है कि पहचाना हमें