उर्दू शायरी · ग़ज़ल

teri duniya mein chaar din hun main

तेरी दुनिया में चार दिन हूँ मैं

تیری دنیا میں چار دن ہوں میں

शायर: Sabir Aafaque6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तेरी दुनिया में चार दिन हूँ मैं
इस लिए भी तो मुतमइन हूँ मैं

इक्तिफ़ा करना होगा थोड़े पर
एक मज़दूर का टिफ़िन हूँ मैं

शायद इक रिश्ता पास लाए हमें
वैसे तो दूर का कज़िन हूँ मैं

इक तरफ़ हिज्र इक तरफ़ है वस्ल
जैसे दो काग़ज़ों में पिन हूँ मैं

मैं नहीं पर मिरा ख़याल तो है
तू मुझे अपने साथ गिन हूँ मैं

हम क़यामत में साथ होंगे मगर
क्या क़यामत है तेरे बिन हूँ मैं