उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dikhai de to rahi hai bahut hasin mujhko

दिखाई दे तो रही है बहुत हसीं मुझ को

دکھائی دے تو رہی ہے بہت حسیں مجھ کو

शायर: Sabir Aafaque5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिखाई दे तो रही है बहुत हसीं मुझ को
मगर मिलाएगी मिट्टी में ये ज़मीं मुझ को

उन्हों ने सिर्फ़ मिरा एक पहलू देखा है
जो जानते हैं वो पहचानते नहीं मुझ को

अगर ठहरता तो शायद कुचल दिया जाता
किसी ने रुकने को आवाज़ें ख़ूब दीं मुझ को

वो हाथ भीड़ में छूटा सो उस के जैसा मैं
तलाश करता हूँ शायद मिले यहीं मुझ को

मिरी तलाश में दुनिया पड़ी हुई है दोस्त
जो हो सके तो छुपा दे ज़रा कहीं मुझ को