उर्दू शायरी · ग़ज़ल

in wafaon ka faisla kar de

इन वफ़ाओं का फ़ैसला कर दे

ان وفاؤں کا فیصلہ کر دے

शायर: Sabir Aafaque7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इन वफ़ाओं का फ़ैसला कर दे
बद-दुआएँ भी मुस्कुरा कर दे

अब्र से सिर्फ़ इतना कहना है
सारा जंगल हरा-भरा कर दे

इश्क़ में फ़ाएदा है या नुक़सान
मशवरा मुझ को आज़मा कर दे

तेरा क़द कहकशाँ से ऊपर है
चाँद आकाश से उठा कर दे

रूह तक भी रसाई होगी मिरी
पहले दिल तक तो रास्ता कर दे

कोई मिसरे में आ सिमट के कभी
शे'र का कैनवस बड़ा कर दे

वो मुझे देखे तो मिरा हो जाए
ऐसी सूरत मिरे ख़ुदा कर दे