उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tere jaisa kamal kar leta

तेरे जैसा कमाल कर लेता

تیرے جیسا کمال کر لیتا

शायर: J E Najm5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तेरे जैसा कमाल कर लेता
मैं भी रंजिश बहाल कर लेता

रस्म-ए-उल्फ़त का पास है वर्ना
ग़ैर ख़ुद पे हलाल कर लेता

तू धड़कता अगर न सीने में
साँस धड़कन को टाल कर लेता

अह्ल-ए-दुनिया तो अह्ल-ए-दुनिया हैं
तू तो मेरा ख़याल कर लेता

फूल से दोस्ती निभानी थी
कम से कम आँख लाल कर लेता