उर्दू शायरी · ग़ज़ल

sach kahen aap se hum pyar nahin karte hain

सच कहें आप से हम प्यार नहीं करते हैं

سچ کہیں آپ سے ہم پیار نہیں کرتے ہیں

शायर: Vihan Gupta Garg5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

सच कहें आप से हम प्यार नहीं करते हैं
इस लिए इश्क़ का इज़हार नहीं करते हैं

याद रखना कि समुंदर में सफ़र से पहले
नाख़ुदा से कभी तकरार नहीं करते हैं

आँखों को तेरे सिवा कोई नहीं भाता है
सो किसी और का दीदार नहीं करते हैं

पीने के बाद में वो याद नहीं आती है
इस लिए पीने से इंकार नहीं करते हैं

जो भी हैं जैसे भी हैं सामने दुश्मन के हैं
पीठ के पीछे से हम वार नहीं करते हैं