उर्दू शायरी · ग़ज़ल

nur ki kiran us se KHud nikalti rahti hai

नूर की किरन उस से ख़ुद निकलती रहती है

نور کی کرن اس سے خود نکلتی رہتی ہے

शायर: Ejaz Siddiqi9 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस शीर्षक की यह संग्रह प्रविष्टि 2 है। समान शीर्षक के रिकॉर्ड में पाठ या श्रेय का अंतर है; इसे स्वतंत्र आधिकारिक संस्करण का दावा न मानें। अन्य संग्रह प्रविष्टि 1

नूर की किरन उस से ख़ुद निकलती रहती है
वक़्त कटता रहता है रात ढलती रहती है

और ज़िक्र क्या कीजे अपने दिल की हालत का
कुछ बिगड़ती रहती है कुछ सँभलती रहती है

ज़ेहन उभार देता है नक़्श हाल ओ माज़ी के
इन दिनों तबी'अत कुछ यूँ बहलती रहती है

तह-नशीन मौजें तो पुर-सुकून रहती हैं
और सत्ह-ए-दरिया की मौज उछलती रहती है

चाहे अपने ग़म की हो या ग़म-ए-ज़माना की
बात तो बहर-सूरत कुछ निकलती रहती है

ज़िंदगी है नाम उस का ताज़गी है काम उस का
एक मौज-ए-ख़ूँ दिल से जो उबलती रहती है

कैफ़ भी है मस्ती भी ज़हर भी है अमृत भी
वो जो जाम-ए-साक़ी से रोज़ ढलती रहती है

आज भी बुरी क्या है कल भी ये बुरी क्या थी
इस का नाम दुनिया है ये बदलती रहती है

होती है वो शे'रों में मुनअ'किस कभी 'ए'जाज़'
मुद्दतों घुटन सी जो दिल में पलती रहती है