उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mere jaise is basti mein aur bhi pagal rahte hain

मेरे जैसे इस बस्ती में और भी पागल रहते हैं

میرے جیسے اس بستی میں اور بھی پاگل رہتے ہیں

शायर: Danish Aziz8 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मेरे जैसे इस बस्ती में और भी पागल रहते हैं
सब ने आँखें गिरवी रख कर आधे ख़्वाब ख़रीदे हैं

कोयल कव्वा चील कबूतर तोता मैना चिड़िया मोर
शाम ढले सब चुप चुप बैठे इक दूजे को तकते हैं

दरिया सागर अम्बर बादल बारिश आँधी धूप हवा
सब तेरा बहरूप है साईं तेरा नाम ही जपते हैं

ख़ाली कुर्सी दो कप चाय सब्ज़ा ख़ुशबू बूँदा-बाँदी
सुब्ह-सवेरे मुझ से मिल कर तेरी बातें करते हैं

हिज्र उदासी वहशत आँसू आवारा-पन बे-ज़ारी
शोरीदा दिल चाक गरेबाँ सब उल्फ़त के झगड़े हैं

'साग़र' 'मीर' 'फ़राज़' और 'ग़ालिब' 'मोमिन' 'दाग़' 'क़तील' और 'फ़ैज़'
ओढ़ के मिसरे नज़्में ग़ज़लें चैन सुकून से सोते हैं

बातें यादें रातें आँखें बाँहें आहें फ़रियादें
सूने घर के इक कोने में अक्सर मिल कर रोते हैं

चाँद सितारे जुगनू सूरज परियाँ जिन उड़ते पंछी
सब धरती पर आकर 'दानिश' उस के पाँव को छूते हैं