उर्दू शायरी · ग़ज़ल

maani lafzon ke piri mein kuchh shabab mein kuchh

मआनी लफ़्ज़ों के पीरी में कुछ शबाब में कुछ

معانی لفظوں کے پیری میں کچھ شباب میں کچھ

शायर: Om Krishn Rahat4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मआनी लफ़्ज़ों के पीरी में कुछ शबाब में कुछ
और उस के बारे में लिक्खा नहीं किताब में कुछ

पहुँच के देखा तो माँगे की रौशनी के सिवा
फ़लक के तारों में कुछ है न माहताब में कुछ

हर एक घूँट में यकसाँ नहीं थी तल्ख़ी-ए-मय
कि घोल देते हैं हालात भी शराब में कुछ

है तेरा अक्स कि मेरे ग़मों का साया है
नज़र तो आता है पैमाना-ए-शराब में कुछ