उर्दू शायरी · ग़ज़ल

labon pe muskan dil mein dahshat ajib KHilqat meri ghazala

लबों पे मुस्कान दिल में दहशत अजीब ख़िल्क़त मिरी ग़ज़ाला

لبوں پہ مسکان دل میں دہشت عجیب خلقت مری غزالہ

शायर: A.R. Sahil 'Aleeg'6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

लबों पे मुस्कान दिल में दहशत अजीब ख़िल्क़त मिरी ग़ज़ाला
ख़ता पे अपने नहीं करे है कभी नदामत मिरी ग़ज़ाला

सो जैसा चाहा बनाया रब ने बदन का ख़ाका ये उस की मर्ज़ी
हर एक ढब में हैं अपने अपने कसाओ कसरत मिरी ग़ज़ाला

क़रार दे दे मुझे तू काफ़िर न छूट पाएगी ये इबादत
रहेगी क़दमों में सिर्फ़ तेरे ये मेरी जन्नत मिरी ग़ज़ाला

नहीं है मुमकिन कि कट सके ये ख़ुदा का लिक्खा ये सोचता हूँ
वो मिल कहे मुझ से कुछ तो मेरी बदल दे क़िस्मत मिरी ग़ज़ाला

अना से माँगूँ जहाँ से माँगूँ मैं तुझ को किस किस ख़ुदा से माँगूँ
बनी है मेरे ही जान-ओ-जी की तू सख़्त आफ़त मिरी ग़ज़ाला

मैं चाहता हूँ बना ले 'साहिल' मुझे तू अपनी ही ज़िंदगी का
नहीं है मुझ को ज़माने-भर से कोई भी हाजत मिरी ग़ज़ाला