उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kuchh samajh aata nahin yar karun ya na karun

कुछ समझ आता नहीं यार करूँ या न करूँ

کچھ سمجھ آتا نہیں یار کروں یا نہ کروں

शायर: Faisal Qadri Gunnauri7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

कुछ समझ आता नहीं यार करूँ या न करूँ
उन से मैं 'इश्क़ का इज़हार करूँ या न करूँ

तेरा दीदार हुआ दिल में नहीं कुछ हसरत
अब किसी और का दीदार करूँ या न करूँ

वो तरफ़-दारी में आए तो मुझे क्या ग़म है
अब किसी को मैं तरफ़-दार करूँ या न करूँ

वो भी इक़रार करें या न करें क्या है ख़बर
मैं भी उलझन में हूँ इंकार करूँ या न करूँ

'इश्क़ के फूल नए तौर खिला कर अब मैं
दिल की वीरानी को गुलज़ार करूँ या न करूँ

जो भी करना है उसे शौक़ से कर ही गुज़रो
सोचना सब है ये बे-कार करूँ या न करूँ

तज़्किरे 'इश्क़ के अहबाब से 'फ़ैसल' सुन कर
मैं शश-ओ-पंज में हूँ प्यार करूँ या न करूँ