उर्दू शायरी · ग़ज़ल

bata kaise hum tujhko chahen sitamgar

बता कैसे हम तुझ को चाहें सितमगर

بتا کیسے ہم تجھ کو چاہیں ستم گر

शायर: Faisal Qadri Gunnauri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बता कैसे हम तुझ को चाहें सितमगर
अदाएँ हैं क़ातिल निगाहें सितमगर

तुझे देखना मार डालेंगी इक दिन
मिरे टूटे दिल की ये आहें सितमगर

कभी हुस्न वालों से दिल मत लगाना
फ़रेबी हैं ये बेवफ़ा हैं सितमगर

न बर्दाश्त कर पाएगा ये तिरा दिल
कठिन हैं मोहब्बत की राहें सितमगर

शराबोर है तेरी उल्फ़त में 'फ़ैसल'
दे उस को भी दिल में पनाहें सितमगर