उर्दू शायरी · ग़ज़ल

KHat un ko bheja hai dil ke sujhaw par humne

ख़त उन को भेजा है दिल के सुझाव पर हम ने

خط ان کو بھیجا ہے دل کے سجھاو پر ہم نے

शायर: Om Krishn Rahat7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ख़त उन को भेजा है दिल के सुझाव पर हम ने
भरोसा कर लिया काग़ज़ की नाव पर हम ने

ये दिल का ज़ख़्म तो भरने में ही नहीं आता
रखा है प्यार का मरहम भी घाव पर हम ने

ये एक सच है कि तुम को भुला नहीं पाए
अमल किया था तुम्हारे सुझाव पर हम ने

सफ़ीना डूबना लाज़िम था अपनी हस्ती का
कि ख़्वाहिशों को भी लादा था नाव पर हम ने

फ़क़त हयात की तल्ख़ी नहीं है शे'रों में
लिखा है अपने भी ज़ेहनी तनाव पर हम ने

क़िमार-ख़ाना-ए-आलम से तजरबा जो मिला
लगा दिया है वो हासिल भी दाव पर हम ने

हयात दब गई आराइशों के मलबे में
गँवा दी उम्र इसी रख-रखाव पर हम ने