उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kaun hai jis ka sara dukh hai

कौन है जिस का सारा दुख है

کون ہے جس کا سارا دکھ ہے

शायर: Sabahat Urooj7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

कौन है जिस का सारा दुख है
दुख भी जिस का चारा दुख है

मीठी बातें करता है वो
और आँखों में खारा दुख है

मैं औरत हूँ मुझ से मलिए
मेरा मिट्टी गारा दुख है

इश्क़ में दुख ही चारा समझा
और वज्ह बेचारा दुख है

देख ख़ुदा अब तेरे होते
मेरा सिर्फ़ सहारा दुख है

एक किनारा तुम हो या'नी
मेरा एक किनारा दुख है

हँसते रहते हैं हम दोनों
मैं हूँ दुख का मारा दुख है