उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jo kaha wo nahin kiya usne

जो कहा वो नहीं किया उस ने

جو کہا وہ نہیں کیا اس نے

शायर: Fahmi Badayuni6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जो कहा वो नहीं किया उस ने
वो किया जो नहीं कहा उस ने

अपना मुख़्तार हो गया था मैं
अपना मुहताज कर लिया उस ने

मुँह के बल गिर पड़ी निगाह मिरी
अपना चेहरा घुमा लिया उस ने

सिर्फ़ इस्केच ही बना के दिया
रंग कोई नहीं भरा उस ने

मुझ से मा'मूली शे'र लिखवा कर
ख़ुद को मशहूर कर लिया उस ने

एक दिन मेरे नाम के ऊपर
दूसरा नाम लिख दिया उस ने