उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jitne sine pe dagh-e-mazi hain

जितने सीने पे दाग़-ए-माज़ी हैं

جتنے سینے پہ داغ ماضی ہیں

शायर: Faisal Qadri Gunnauri7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जितने सीने पे दाग़-ए-माज़ी हैं
जान-ए-जाँ सब ही जाँ-गुदाज़ी हैं

कोई इंसाफ़ की नहीं कहता
कैसे मुंसिफ़ हैं कैसे क़ाज़ी हैं

आप से रुख़ फिरे अरे तौबा
आप तो क़िबला-ए-मजाज़ी हैं

'इश्क़ करना अगर ख़ता है तो
हम तुम्हारी सज़ा को राज़ी हैं

हम गुनहगार हैं बचे रहिए
आप तो नेक और नमाज़ी हैं

वो हमें किस तरह समझ पाएँ
हम तो उन के लिए रियाज़ी हैं

हम को 'फ़ैसल' न जानिए शा'इर
हम कहाँ के सुख़न-तराज़ी हैं