उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jinko malum nahin hoga dua ka matlab

जिन को मा'लूम नहीं होगा दु'आ का मतलब

جن کو معلوم نہیں ہوگا دعا کا مطلب

शायर: Yasir Khan Inam6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जिन को मा'लूम नहीं होगा दु'आ का मतलब
वो हमें ख़ाक बताएँगे ख़ुदा का मतलब

वो ये कहते हैं मोहब्बत में सज़ा पाओगे
और मैं ख़ूब समझता हूँ सज़ा का मतलब

या'नी काँटों से मैं ख़ुशबू के म'आनी पूछूँ
या'नी अब आप बताएँगे वफ़ा का मतलब

मुस्तक़िल चीख़ते रहने की बना ली 'आदत
उस के कानों को बताना था सदा का मतलब

आख़िरश मर गया बीमार दवा कह कह कर
चारागर ढूँड नहीं पाए दवा का मतलब

उस की बातों में मोहब्बत है बला की 'यासिर'
उस के लहजे से झलकता है बला का मतलब