उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jab tak ummid palti rahti hai

जब तक उम्मीद पलती रहती है

جب تک امید پلتی رہتی ہے

शायर: Usama Masood Khokhar4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जब तक उम्मीद पलती रहती है
शम' बारिश में जलती रहती है

जाने क्यूँ वक़्त रुक सा जाता है
किस तरह ज़ीस्त ढलती रहती है

तेरी तस्वीर तकता रहता हूँ
यूँ तबी'अत बहलती रहती है

चलता जाता हूँ पानियों के बीच
तिश्नगी साथ चलती रहती है