उर्दू शायरी · ग़ज़ल

bahut mushkil manana ho gaya hai

बहुत मुश्किल मनाना हो गया है

بہت مشکل منانا ہو گیا ہے

शायर: Usama Masood Khokhar5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बहुत मुश्किल मनाना हो गया है
सितम उस का सुहाना हो गया है

तुझे गुज़रे ज़माना हो गया है
तिरा ग़म अब पुराना हो गया है

तरीक़ा प्यार का बदला है उस ने
मोहब्बत ही सताना हो गया है

मैं इतनी सुन चुका हूँ आह अपनी
मिरा गिर्या तराना हो गया है

सभी हाथों में पत्थर आ गए हैं
या शीशे का ज़माना हो गया है