उर्दू शायरी · ग़ज़ल

gham kis ko sunaun ki bahana hi nahin hai

ग़म किस को सुनाऊँ कि बहाना ही नहीं है

غم کس کو سناؤں کہ بہانہ ہی نہیں ہے

शायर: Usama Masood Khokhar5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ग़म किस को सुनाऊँ कि बहाना ही नहीं है
आँसू तो हैं लेकिन कोई शाना ही नहीं है

उम्मीद न ख़्वाहिश न मसर्रत न सुकूँ है
इस दिल में किसी शय का ठिकाना ही नहीं है

मक़्सूद-ए-सफ़र है सो मिरी प्यास बढ़ा दो
मक़्सूद मिरा प्यास बुझाना ही नहीं है

हर रुत के थपेड़ों में भी बैठा हूँ यहीं मैं
कूचे को तिरे छोड़ के जाना ही नहीं है

भूला हूँ मैं हर दर्द ख़ुशी भूल चुका हूँ
इस दिल ने तिरा दर्द भुलाना ही नहीं है