उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jab bhi mausam ye sard hota hai

जब भी मौसम ये सर्द होता है

جب بھی موسم یہ سرد ہوتا ہے

शायर: Faisal Qadri Gunnauri4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जब भी मौसम ये सर्द होता है
जाने क्यों दिल में दर्द होता है

हर घड़ी क्यों मिरे तसव्वुर में
बस वही एक फ़र्द होता है

देख कर मुझ को मेरे आ’दा के
रंग चेहरों का ज़र्द होता है

खेल में 'इश्क़ के बता 'फ़ैसल'
क्यों मिरा दिल ही नर्द होता है