उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jab aainon ko bhi dhundla dikhai dene laga

जब आइनों को भी धुँदला दिखाई देने लगा

جب آئنوں کو بھی دھندلا دکھائی دینے لگا

शायर: Faisal Qadri Gunnauri6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जब आइनों को भी धुँदला दिखाई देने लगा
मैं अपने आप ही अपनी सफ़ाई देने लगा

सदा ग़रीब की आए कहाँ से कानों तक
अमीर-ए-शहर को ऊँचा सुनाई देने लगा

ख़ता ये उस की नहीं थी सिला भलाई का था
वो जाते वक़्त जो मुझ को बुराई देने लगा

मुख़ालिफ़ों को मिरे फ़त्ह क्यों न होती नसीब
मिरे ख़िलाफ़ गवाही जो भाई देने लगा

मरीज़-ए-हिज्र हूँ आराम वस्ल से होगा
तबीब क्या मिरे ग़म की दवाई देने लगा

शब-ए-फ़िराक़ जो तन्हाइयों ने तंग किया
मैं अपने यार को 'फ़ैसल' दुहाई देने लगा