उर्दू शायरी · ग़ज़ल

is ghalazat ko saf kar dena

इस ग़लाज़त को साफ़ कर देना

اس غلاظت کو صاف کر دینا

शायर: Chetan Panchal4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस ग़लाज़त को साफ़ कर देना
मुझ को दिल से मु'आफ़ कर देना

मैं अगर भूलना तुम्हें चाहूँ
मुझ को मेरे ख़िलाफ़ कर देना

मैं करूँ गर त'अल्लुक़ात को तर्क
तुम ज़रा इख़्तिलाफ़ कर देना

गर अंधेरा उठाए सर 'चेतन'
जुगनुओं को ख़िलाफ़ कर देना