उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ek purani sharab jaisa ishq

इक पुरानी शराब जैसा इश्क़

اک پرانی شراب جیسا عشق

शायर: Jagdish Prakash8 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इक पुरानी शराब जैसा इश्क़
मुझ से ख़ाना-ख़राब जैसा इश्क़

'मीर' की एक ग़ज़ल सा दिल-अफ़रोज़
इक मुक़द्दस किताब जैसा इश्क़

है गुनह भी यही इबादत भी
आक़िबत के हिसाब जैसा इश्क़

कभी सहरा कभी समुंदर है
कभी गंगा के आब जैसा इश्क़

सौ दुआओं का मुस्तक़िल एहसास
बंदगी के सवाब जैसा इश्क़

आब-ए-ज़म-ज़म है इस को पी लीजे
है मुक़द्दस शराब जैसा इश्क़

मुख़्तसर बहर की है मेरी ग़ज़ल
इस ग़ज़ल के जवाब जैसा इश्क़

किसी मा'शूक़ के बदन की महक
एक ताज़ा गुलाब जैसा इश्क़