उर्दू शायरी · ग़ज़ल

husn-e-taban us taraf hai ishq-e-sozan is taraf

हुस्न-ए-ताबाँ उस तरफ़ है इश्क़-ए-सोज़ाँ ''इस तरफ़

حسن تاباں اس طرف ہے عشق سوزاں اس طرف

शायर: Zaheen Shah Taji5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हुस्न-ए-ताबाँ उस तरफ़ है इश्क़-ए-सोज़ाँ ''इस तरफ़
वो परेशाँ उस तरफ़ है हम परेशाँ इस तरफ़

का'बा-ए-दिल उस तरफ़ है क़िब्ल:-ए-जाँ इस तरफ़
उस तरफ़ अल्लाह का घर कू-ए-जानाँ इस तरफ़

लाख ईमानों पे भारी है अदा-ए-काफ़िरी
एक काफ़िर उस तरफ़ सारे मुसलमाँ इस तरफ़

हुस्न मह्व-ए-रंग-ओ-बू है 'इश्क़ ग़र्क़-ए-हाय-ओ-हू
हर गुलिस्ताँ उस तरफ़ है हर बयाबाँ इस तरफ़

साँस में आवाज़-ए-नै है दिल ग़ज़ल-ख़्वाँ है 'ज़हीन'
शायद आने को है वो जान-ए-बहाराँ इस तरफ़