उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hamein ahl-e-zamana DhunDte hain

हमें अहल-ए-ज़माना ढूँडते हैं

ہمیں اہل زمانہ ڈھونڈتے ہیں

शायर: Hafeez Shahid7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हमें अहल-ए-ज़माना ढूँडते हैं
कोई ताज़ा निशाना ढूँडते हैं

अभी तक हम कोई उन्वान-ए-ताज़ा
सर-ए-शहर-ए-फ़साना ढूँडते हैं

हमारी ही तरह उठ कर सवेरे
परिंदे आब-ओ-दाना ढूँडते हैं

ज़मीं अब हो गई मस्कन पुराना
नया कोई ठिकाना ढूँडते हैं

चराग़-ए-ख़ून-ए-दिल हम तो जला कर
मज़ामीं का ख़ज़ाना ढूँडते हैं

मुसलमाँ हो के भी हम गुल-रुख़ों में
अदाएँ काफ़िराना ढूँडते हैं

अभी कुछ लोग ऐसे हैं जो 'शाहिद'
वही पहला ज़माना ढूँडते हैं