उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aate hain pahle lab pe sawalat KHud-baKHud

आते हैं पहले लब पे सवालात ख़ुद-बख़ुद

آتے ہیں پہلے لب پہ سوالات خود بخود

शायर: Hafeez Shahid7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आते हैं पहले लब पे सवालात ख़ुद-बख़ुद
फिर हम को सूझते हैं जवाबात ख़ुद-बख़ुद

सोचों में अपने आप उतरती है रौशनी
जलती है दिल में मशअ'ल-ए-जज़्बात ख़ुद-बख़ुद

जब तक न लेंगे फ़हम-ओ-फ़रासत से काम हम
बदलेगी कैसे सूरत-ए-हालात ख़ुद-बख़ुद

क़स्र-ए-तसव्वुरात में जब से मुक़ीम हैं
होती है रोज़ उन से मुलाक़ात ख़ुद-ब-ख़ुद

तनवीर जिन की है मिरे इक एक लफ़्ज़ में
नाज़िल हुई हैं मुझ पे वो आयात ख़ुद-ब-ख़ुद

चमका है किस की याद का सूरज ख़याल में
रौशन हुआ है शहर-ए-ख़यालात ख़ुद-ब-ख़ुद

'शाहिद' इसी का नाम है तौफ़ीक़-ए-एज़दी
निकला ज़बाँ से हर्फ़-ए-मुनाजात ख़ुद-ब-ख़ुद