उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hamare baad ratjaga tumhaara ham-safar bane

हमारे बा'द रतजगा तुम्हारा हम-सफ़र बने

ہمارے بعد رتجگا تمہارا ہم سفر بنے (ردیف .. م)

शायर: Obaidullah Abdi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हमारे बा'द रतजगा तुम्हारा हम-सफ़र बने
हमारे बा'द करवटें बदलते मौत पाओ तुम

हमारे बा'द यादों के हिसार में घिरी रहो
हमारे बा'द हाथ रोटी सेंकते जलाओ तुम

हमारे बा'द वाहिमे नसीब में तुम्हारे हों
हमारे बा'द रक'अत-ए-नमाज़ भूल जाओ तुम

हमारे बा'द इस उमीद से कि बात हो सके
हमारे बा'द बंद नंबरों को भी मिलाओ तुम