उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ajab tarh se usko hasil kiya

'अजब तरह से उस को हासिल किया

عجب طرح سے اس کو حاصل کیا

शायर: Obaidullah Abdi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

'अजब तरह से उस को हासिल किया
कि साथ अपने काग़ज़ पे नाज़िल किया

नए ख़्वाब आँखों में भर लेने को
नए जिस्म में ख़ुद को दाख़िल किया

वो मंतिक़ से मुझ को हरा सकती थी
मगर दिलरुबाई से क़ाइल किया

ज़कात-ए-बदन देने के वास्ते
हसीनों ने 'अबदी' को साइल किया