उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hum kal is anjuman se jo paDh kar ghazal gae

हम कल इस अंजुमन से जो पढ़ कर ग़ज़ल गए

ہم کل اس انجمن سے جو پڑھ کر غزل گئے

शायर: Bahar Barni7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हम कल इस अंजुमन से जो पढ़ कर ग़ज़ल गए
कहते हैं उन की आँखों में सागर मचल गए

रोई सहर तो हुस्न के मंज़र बदल गए
शबनम की चोट खाई तो पत्थर पिघल गए

ऐसे भी मोड़ आए रह-ए-'इश्क़ में जहाँ
हम ख़ुद ही अपने आप से बच कर निकल गए

अगले से अब कहाँ हैं वो तिश्ना-लबान-ए-शौक़
शीशे बदल गए मय-ओ-साग़र बदल गए

अब देख तेरे शहर की गलियाँ उदास हैं
दीवाने तेरे शहर से बाहर निकल गए

तुम साथ थे तो गोया ज़माना भी साथ था
बदले जो तुम तो वक़्त के तेवर बदल गए

हम अहल-ए-ग़म का क्या कि बहार उन के नाम पर
बहला दिया किसी ने तो अक्सर बहल गए