उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hum hain tufan-e-hawadis se guzarne wale

हम हैं तूफ़ान-ए-हवादिस से गुज़रने वाले

ہم ہیں طوفان حوادث سے گزرنے والے

शायर: Pandit Vidya Ratan Aasi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हम हैं तूफ़ान-ए-हवादिस से गुज़रने वाले
हम नहीं मौज-ए-बला-ख़ेज़ से डरने वाले

आप जी भर के दिल-ए-ज़ार पे बेदाद करें
हम किसी तौर शिकायत नहीं करने वाले

काश तू दर्द-ए-मोहब्बत से शनासा होता
अहद-ओ-पैमान-ए-मोहब्बत से मुकरने वाले

फूल ही फूल नहीं इस में कई ख़ार भी हैं
देख कर राह-ए-मोहब्बत से गुज़रने वाले

तेरी इस ख़ास अदा पर हूँ दिल-ओ-जाँ से निसार
मेरी आँखों से मिरे दिल में उतरने वाले

ऐसी तंज़ीम-ए-गुलिस्ताँ का ख़ुदा ही हाफ़िज़
अब ये तिनके हैं किसी रोज़ बिखरने वाले

अब तो बे-कार है हर सई-ए-मुसलसल 'आसी'
अब नहीं गेसू-ए-हालात सँवरने वाले