उर्दू शायरी · ग़ज़ल

haal kya kar diya diwane ka

हाल क्या कर दिया दिवाने का

حال کیا کر دیا دوانے کا

शायर: Faisal Qadri Gunnauri6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हाल क्या कर दिया दिवाने का
शुक्रिया मुझ को आज़माने का

ये बहाना दिया जगाने का
उस ने वा'दा किया है आने का

मेरे हालात क्या ज़रा बिगड़े
रुख़ बदलने लगा ज़माने का

मैं हसीनों के दिल में रहता हूँ
ये पता है मिरे ठिकाने का

हम से मिलना नहीं तो घर जाओ
फ़ाएदा क्या है दिल जलाने का

चैन की नींद सोएगा 'फ़ैसल'
काश तकिया हो तेरे शाने का