उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil ko koso jo chahta hai

दिल को कोसो जो चाहता है

دل کو کوسو جو چاہتا ہے

शायर: Lala Madhav Ram Jauhar4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल को कोसो जो चाहता है
मैं ने क्या आप का लिया है

क्या हँसते हो मेरे रोने पर तुम
दिल का आना बुरी बला है

जितना चाहो जलाओ हम को
तुम भी कितने हो देखना है

माशूक़ मनाएँ तुम को 'जौहर'
ये भी इक क़ुदरत-ए-ख़ुदा है