उर्दू शायरी · ग़ज़ल

den jise chahen dil hamara hai

दें जिसे चाहें दिल हमारा है

دیں جسے چاہیں دل ہمارا ہے

शायर: Lala Madhav Ram Jauhar5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दें जिसे चाहें दिल हमारा है
इस में क्या आप का इजारा है

बहकी बहकी जो करते हो तक़रीर
सच कहो दिल कहाँ तुम्हारा है

जान देते हैं सब्र करते हैं
वाह क्या हौसला हमारा है

सीने से लिपटो या गला काटो
हम तुम्हारे हैं दिल तुम्हारा है

पानी तलवार का न पीने दिया
सूखे घाट आप ने उतारा है