उर्दू शायरी · ग़ज़ल

chhoTi si baat par tera lahja badal gaya

छोटी सी बात पर तिरा लहजा बदल गया

چھوٹی سی بات پر ترا لہجہ بدل گیا

शायर: Umair Ali Anjum6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

छोटी सी बात पर तिरा लहजा बदल गया
तू देखते ही देखते कैसा बदल गया

क्यों इख़्तिलाफ़-ए-राय ने तहज़ीब छीन ली
ये क्या कि गुफ़्तुगू का क़रीना बदल गया

खंडरात में बदल गया हर रास्ता यहाँ
और काग़ज़ों में शहर का नक़्शा बदल गया

कितनी सहूलतें हमें हासिल थीं क़ैद में
थोड़ा सा फड़फड़ाए तो पिंजरा बदल गया

जब मैं किसी के साथ हुआ उस के रू-ब-रू
मुझ से तो आइने का रवय्या बदल गया

पहले सा आज कुछ भी नहीं है 'उमैर' में
अब आए हो कि जब मिरा हुलिया बदल गया