उर्दू शायरी · ग़ज़ल

chalo duniya mein mahkaen mohabbat

चलो दुनिया में महकाएँ मोहब्बत

چلو دنیا میں مہکائیں محبت

शायर: Gauhar Seema5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

चलो दुनिया में महकाएँ मोहब्बत
बशर को आओ सिखलाएँ मोहब्बत

करें मिस्मार दीवारें अना की
ज़मीं पर मिल के फैलाएँ मोहब्बत

हुई है गुम कहीं ये वहशतों में
चलो अब ढूँड कर लाएँ मोहब्बत

ख़िज़ाँ सी छा गई नफ़रत की हर सू
चमन में फिर से बिखराएँ मोहब्बत

बहुत मुश्किल सफ़र है इश्क़ यारो
कहाँ तक सब को समझाएँ मोहब्बत