उर्दू शायरी · ग़ज़ल

bataun kya kisi se dil mein kya kya TuT jata hai

बताऊँ क्या किसी से दिल में क्या क्या टूट जाता है

بتاؤں کیا کسی سے دل میں کیا کیا ٹوٹ جاتا ہے

शायर: Aaquib Shaad5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बताऊँ क्या किसी से दिल में क्या क्या टूट जाता है
कि जब मुफ़्लिस के बच्चे का खिलौना टूट जाता है

ये मेरी बद-नसीबी है बताऊँ किस तरह तुम को
वो जब सपने में आते हैं तो सपना टूट जाता है

बहुत ही मुज़्तरिब रहता है वो हर पल ज़माने में
कि जिस इंसाँ का उल्फ़त से भरोसा टूट जाता है

लगाए लाख चेहरे पर कोई चेहरा मगर सुन ले
बहुत दिन तक नहीं रहता मुखौटा टूट जाता है

ज़मीं आवाज़ देती है मोहब्बत से मुझे 'आकिब'
तो मेरा चाँद छूने का इरादा टूट जाता है