उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ashk-e-gham aankh se bahar bhi nahin aane ka

अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने का

اشک غم آنکھ سے باہر بھی نہیں آنے کا

शायर: Zafar Gorakhpuri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने का
अब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

अब के आग़ाज़-ए-सफ़र सोच समझ के करना
दश्त मिलने का नहीं घर भी नहीं आने का

हाए क्या हम ने तड़पने का सिला पाया है
ऐसा आराम जो आ कर भी नहीं आने का

अहद-ए-'ग़ालिब' से ज़ियादा है मिरे अहद का कर्ब
अब तो कूज़े में समुंदर भी नहीं आने का

सब्ज़ा दीवार पे उग आया 'ज़फ़र' ख़ुश हो लो
आगे आँखों में ये मंज़र भी नहीं आने का