उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aaina kaun hai kuchh pata to chale

आइना कौन है कुछ पता तो चले

آئنہ کون ہے کچھ پتا تو چلے

शायर: Charan Singh Bashar4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आइना कौन है कुछ पता तो चले
बे-ख़ता कौन है कुछ पता तो चले

किस तरफ़ से ये पत्थर इधर आए हैं
आश्ना कौन है कुछ पता तो चले

बेवफ़ाई का इल्ज़ाम हम पर सही
बेवफ़ा कौन है कुछ पता तो चले

सब के चेहरे हैं जैसे लुटा कारवाँ
रहनुमा कौन है कुछ पता तो चले