नात लिरिक्स

Zulmaton Ko Mitane Nabi Aa Gaye

ज़ुल्मतों को मिटाने नबी आ गए

नात ख़्वान: आक़िल रज़ा मुरादाबादीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ज़ुल्मतों को मिटाने नबी आ गएसब को ख़ुशियाँ दिलाने नबी आ गए

ज़िंदा दरगोर होंगी न अब बेटियाँबेटियों को बचाने नबी आ गए

बेकसों ने कहा दूर हो ज़ालिमोंहम को सीने लगाने नबी आ गए

ग़म के मारे मचल कर ये कहने लगेहम को दिल से लगाने नबी आ गए

ए ग़रीबो ! फ़क़ीरो ! करो अब न ग़मले के सारे ख़ज़ाने नबी आ गए

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।